Thursday 23 July 2020

Yoga for better sleep- अच्छी और बेहतर नींद के लिए योग

रात की पूरी नींद उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, जितना संतुलित और पोषण युक्त खाना। लेकिन इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी मे बेहतर नींद का आना थोड़ा मुश्किल होता है। जिसके कारण हमारे शरीर को संपूर्ण आराम नही मिल पाता और फिर दिन भर थकान महसूस होती है। जिसके कारण हमारा दिन भर का काम सफर करता है। इतना ही नही अगर आपको अच्छी नींद नही आती तो यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है।

अगर आपकी नींद पूरी होती है तो यह आपको कम खाने, स्वस्थ रहने और तनाव से दूर रहने मे मदद करती है। अगर आप एक बेहतर नींद लेना चाहते हैं तो आप योग का सहारा ले सकते हैं जिससे आपको प्राकृतिक रुप से नींद मिलती है। इसलिए आज हम आपको नींद के लिए कुछ योगासन बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अच्छी और गहरी नींद ले सकते हैं।

Yoga for better sleep -अच्छी और गहरी नींद के लिए योगासन

योगा करने से आप रात मे अच्छी नींद ले सकते हैं जिससे आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग करने से आपकी शारीरिक कार्य करने की क्षमता बड़ती है और आपका तनाव भी कम होता है। अगर आपको रात मे नींद नही आती तो हम आपको कुछ आसन बता रहे हैं जिन्हे नियमित रुप से करने से आपको मदद मिलती है।

Balasana for better sleep – अच्छी और गहरी नींद के लिए बालासन

बालासन योग तनाव कम करके मानसिक शांती प्रदान करता है। जो अच्छी नींद लाने मे मदद करता है। इस मुद्रा से हमारा नर्वस सिस्टम बेहतर होता है। इसके अलावा यह आसन कमर दर्द को भी ठीक करता है और मानसिक थकान को भी कम करने मे मदद करता है। और इस आसन को करना भी बहुत आसान है।

बालासन योग करने के लिए

1.              सबसे पहले एक योगा मैट को जमीन पर बिछा दें।

2.              अब इस पर बज्रासन अवस्था मे या घुटनो के बल बैठ जाएं।

3.              अब धीरे- धीरे अपने सर को आगे की तरफ लेकर आएं और ज़मीन को स्पर्श करें।

4.              अपने दोनो हाथों को भी सामने की ओर सीधा फर्श पर रखें।

5.              अब इसी अवस्था मे कम से कम 2 से 3 मिनट तक रहें।

6.              अब धीरे- धीरे अपनी सामान्य स्थिति मे आ जाएं।

Uttanasana for better sleep- अच्छी और गहरी नींद के लिए उत्तानासन

आपको रात मे अच्छी और गहरी नींद लेनी है तो आपको उत्तानासन योग करना चाहिए। इस योग को करने से आपका तनाव कम होता है यह आपके शरीर के नर्वस सिस्टम को ठीक करके आपके रक्त संचार के प्रवाह को भी बढ़ाता है। जिससे आपको एक अच्छी नींद मिलती है।

उत्तानासन योग को करने के लिए

1.              इस योग को करने के लिए एक योगा मैट बिछा कर इस पर सीधे खड़े हो जाए।

2.              अब अपने पैरों को एक दम पास रखें और दोनो हाथों को उपर की ओर सीधा कर लें।

3.              अब धीरे- धीरे कमर से सामने की ओर झुकते जाएं।

4.              अब अपने दोनो हाथों से पैर के पंजे पकड़ने की कोशिश करे।

5.              इस आसन मे आप 60 से 90 सेकेंड तक रहने की कोशिश करें।

6.              अब धीरे- धीरे अपनी सामान्य स्थिति मे पुन: वापस आ जाएं।

Vipreet karni yoga- बेहतर नींद के लिए विपरीत करनी योग

विपरीत करनी योग से आपके शरीर को आराम मिलता है जिससे आपको एक गहरी नींद लेने मे मदद मिलती है। यह आपके दिन भर की थकान और तनाव कम करता है। यह रक्त चाप को भी कम करता है और इस आसन को करने से आपकी नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाती है। इसलिए आपको भी अगर अच्छी नींद नही आती तो आपके लिए यह योग बहुत ही उपयोगी है।

विपरीत करनी योग को करने के लिए

1.    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछा लें और इस पर दीवार की ओर पैर करके लेट जाएं।

2.     अब अपने दोनो पैरों को दीवार के सहारे उपर करके रखें। तथा अपनी पीठ को जमीन पर ही टिका रहने दें।

3.     इस अवस्था मे आपके शरीर पर 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए।

4.     अपने दोनो हाथों को फर्श पर ही रहने दें।

5.    अगर संभव हो तो इस अवस्था मे 5 से 15 मिनट तक बने रहें।

Buddh konasana yoga- अनिंद्रा के लिए बध्द कोणासन योग

यह आसन तितली योग आसन के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपको भी अनिंद्रा की परेशानी है तो आपके लिए बध्द कोणासन योग एक फ़ायदेमंद योगा है। इसके साथ- साथ यह आपके जांघो, घुटनों और पैरों के ज्वॉइंट के दर्द मे राहत देता है। जिससे आपको अच्छी नींद आती है।

बध्द कोणासन योग को करने के लिए

1.              इसके लिए मैट बिछा कर उस पर दोनो पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

2.              अब सांस अंदर लेते हुए अपने बाएं पैर को अंदर की ओर मोड़ें।

3.              फिर दाएं पैर को भी अपनी ओर मोड़ें।

4.              अब दोनो पैरों के पंजे आपस मे मिलाएं और दोनो पैरों की उंगलियों को भी आप मे मिलाएं।

5.              अब दोनो हाथों से घुटनो को दबाएं जिससे वह फर्श पर स्पर्श कर सकें।

6.              इस बात का भी ध्यान रखे की घुटनो को फर्श पर स्पर्श कराने के लिए जबरदस्ती न करें।

7.              अब इसी मुद्रा मे 2 से 3 मिनट तक रहें।

Marjarasana yoga- बेहतर नींद के लिए मार्जरासन योग

मार्जरासन योग को कैट पोज़ के नाम से भी जाना जाता है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है उनके लिए यह योग बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। और रक्त का प्रवाह भी बड़ता है। इसलिए बेहतर नींद के लिए यह योग बहुत उपयोगी है।

मार्जरासन योग को करने के लिए

1.              सबसे पहले एक योगा मैट बिछा कर अपने दोनो घुटनो के बल बैठें।

2.              अब अपने हाथों की हथेलियों को ज़मीन पर रखें।

3.              फिर अपने शरीर को उपर की तरफ उठाएं।

4.              अब सांस को अंदर लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर तथा अपनी थोड़ी को उपर की ओर करें।

5.              अब सांस छोड़ते हुए अपने सिर को नीचे करें और अपनी छाती से ठोड़ी को छूने की कोशिश करें।

6.              अब इस आसन को कम से कम 5 से 6 बार तक करें। यह पोज़ प्रसव के बाद पेट कम करने के लिए भी उपयोगी होता है।

Janu sirsasana yoga- बेहतर और अच्छी नींद के लिए जानुशीर्षासन

यह आसन आपके मस्तिष्क को शांत करने मे मदद करता है। इसके साथ- साथ यह चिंता, थकान, मासिक धर्म, सरदर्द और अनिंद्रा जैसी समस्याओं को भी दूर करने मे मदद करता है। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी मे मजबूती आती है। इसलिए जिनको यह परेशानी है उन्हे यह योग ज़रुर करना चाहिए।

जानुशीर्षासन योग को करने के लिए

1.              खुली जगह पर योगा मैट को बिछा कर उस पर बैठ जाएं।

2.              अब दोनो पैरों को सामने की ओर सीधा कर लें।

3.              और अपने दाएं पैर को मोड़ कर बाएं पैर की जांघ पर रख लें।

4.              अब अपने दोनो हाथों को उपर की ओर सीधा करें।

5.              अब अपने पूरे शरीर को बाएं पैर की ओर नीचे की तरफ झुकाएं। और बाएं पैर के पंजो को पकड़ लें।

6.              अब अपने सिर को बाएं पैर के घुटने पर रख लें।

7.              फिर इसी मुद्रा मे रहते हुए 5 से 10 बार तक सांस लें।

The post Yoga for better sleep- अच्छी और बेहतर नींद के लिए योग appeared first on Hindi Swaraj.


from Hindi Swaraj https://hindiswaraj.com/yoga-for-better-sleep-in-hindi/

source https://hindiswaraj.tumblr.com/post/624413409420656640

No comments:

Post a Comment

10 Lines on My City in Hindi | मेरे शहर पर 10 वाक्य | 10 Lines on My City Delhi | मेरे शहर पर 10 लाइन

… Read more from HindiSwaraj https://hindiswaraj.com/10-lines-on-my-city-in-hindi/ source https://hindiswaraj.tumblr.com/post/6865702234...